BooksClub
Deepti Rastogi

Author

Deepti Rastogi

मैं दीप्ति रस्तोगी मेरा बचपन पीतल नगरी मुरादाबाद मे बीता। स्कूल और कॉलेज की पढाई खत्म हुई और मेरा विवाह महान कवियत्री महादेवी की कर्मभूमि फर्रुखाबाद में श्री अंकुर रस्तोगी के साथ हो गया। बचपन से ही मुझे पढ्ने लिखने का शौक था। गृहस्थी में रमती गयी और कभी कभार अपने मन की बातें लिखती गयी। सोशल मीडिया पर अपनी पंक्तियां डालने लगी और मेरी लेखनी को भरपूर सराहना मिलती गयी जिससे मेरा उत्साहवर्धन हुआ और मैने अपनी किताब छपाने का निश्चय किया। मेरे निर्णय का मेरे परिवार ने पुर्ण समर्थन किया और प्रोत्साहित भी किया। आप सबके समक्ष भिन्न-भिन्न विषयों पे स्वरचित रचनाओं का संग्रह "मन की उड़ान" ले कर आयी हुँ , अपनी कोशिशों का अंजाम ले कर आयी हुँ। चंद पंक्तियों के द्वारा अपनी बात कहना चाहूंगी..... 'चुपके से कुछ पल चुन लेती हूं मैं सपनों को बुन लेती हूं शब्दों के मोती जोड़ के मन की बातें लिख लेती हूं मेरा , मेरी कलम से एक रिश्ता है अपनेपन सा लिख कर अपने मन की पाती मैं मन को तृप्त कर लेती हूं मन के दीप को ज्वलित कर मैं "दीप्ति" स्वयं को रौशन कर लेती हुँ चुपके से कुछ पल चुन लेती हूं मैं सपनों को बुन लेती हूं।'

1

Published Books

4

Articles