BooksClub
Anu Papanai

Author

Anu Papanai

अनु पपनैं का जन्म उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हुआ।इन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से गणित में स्नातकोत्तर तथा B.Ed की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। एक शिक्षिका होने के साथ साथ इन्हें लेखन का भी शौक है और यह अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का प्रयास करना चाहती हैं।धीरे धीरे समय बीतने के साथ इन्होंने अपनी लेखन शैली को समाज की कई गंभीर समस्याओं के साथ जोड़ कर उन्हें अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना शुरू किया। इनका मानना है कि व्यक्ति नकारात्मकता से जितनी दूर रहेगा उतना ही अधिक प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक ऊर्जाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकेगा| ये सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखती हैं।इनकी रचनाएं कई अखबारों व विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इन्होंने कई संकलनों में सह लेखिका के रूप में कार्य भी किया है।आप इनके विचारों को जानने के लिए इन्हें इंस्टाग्राम @merealfaaz_anu पर फॉलो कर सकते हैं।

3

Published Books

4

Articles