BooksClub

Author

Naina Pathak

"मैं नैना, मूल रूप से खरगोन ,मध्यप्रदेश की निवासी हूँ| बचपन से कहानियाँ सुनते सुनते मुझे कहानिया पढ़ने और लिखने में आनंद आने लगा|मुझे इंसान के दैनिक जीवन और पौराणिक कहानियों में बहुत दिलचस्बी है| उसी के आधार पर मैंने अपनी पहली किताब की रचना की है| मैंने मेरे लेखन के शुरवाती दिनों में कुछ शायरिया और कविता लिखी थी| लेखन में थोड़े अनुभव के बाद मैंने अपनी किताब की रचना शुरू की और ये किताब मेरे पहले प्रयास के रूप में प्रस्तुत है इस किताब की शुरवात मैंने 2020 में की थी और इसे पूरा करने में मुझे लगभग दो वर्ष लग गए | मुझे किताबों के अलावा फोटोग्राफी और पत्रकारिता में भी दिलचस्पी है| मैं कुछ समय हिंदी समाचार चैनल में भी कार्यरत रही हूँ| उसी दौरान मुझे आशुतोष राणा जी का साक्षत्कार और नितिन गडकरी जी से भेंट करने का मौका मिला| आशुतोष जी की बातों ने मुझे इतना प्रभावित किया की आज मेरी यह किताब आप सभी के समक्ष है||एक सह लेखक के रूप में किताब ""Miraculous Mother "" में भी मेरी भागीदारी रही है|लेकिन सम्पूर्ण रचना के रूप में यह मेरी पहली किताब है| मेरे अनुसार किसी भी लेखन प्रक्रिया से पहले जिस विषय पर आप लिखने जा रहे है उसकी सम्पूर्ण जानकारी एवं सत्यापन कर लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है| और में ऐसा समझती हूँ की में मेरे कविताओं ,शायरियों और कहानियों से मेरे पाठको को एक नया अनुभव और जानकारी दे सकू और साथ ही साथ उनकों पुरानी यादों की अनुभूति करवा सकू| में ये उम्मीद करती हूँ की मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया ये लेख पाठकों के द्वारा पसंद किया जाये और मुझे ऐसे कई किस्से, कहानियां , आपके साथ साँझा करने का अवसर मिले| नैना पाठक"

1

Published Books

4

Articles